Sunday 3 January 2021

04 January 2021 हिंदू पंचांग

🙏 मुकेश आचार्य 🙏 
🙏🙏 जय शंकर जय शंभू नाथ कैलाशपति 🙏🙏 

पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरो को भी अवश्य भेझिये🙏🏻
9351379284
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 04 जनवरी 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - पौष 
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - षष्ठी 05 जनवरी प्रातः 05:46 तक तत्पश्चात सप्तमी* 
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 07:17 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
⛅ *योग - आयुष्मान् सुबह 08:02 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:39 से सुबह 10:00 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:18* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:09* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🌙 चन्द्रमा आज अन्तरात्रि 1,04 तक सिंह राशि मे
उसके बाद कन्या राशि मे
🕉️ आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम
🕉️ ( टा, टी, टू, टे, टो, ) 
आदि अक्षरो पर रखे जा सकते है।
अन्तरात्रि 1,04 तक जन्मे जातको की जन्म राशि सिंह है।
उसके बाद जन्मे जातको की जन्म राशि कन्या है।
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है।
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है।
इनका जन्म पाया रजतपाद से है।
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *सर्दियों में उठायें मेथीदानों से भरपूर लाभ* 
➡ *मेथीदाना उष्ण, वात व कफनाशक, पित्तवर्धक, पाचनशक्ति व बल वर्धक एवं ह्रदय के लिए हितकर है | यह पुष्टिकारक, शक्ति - स्फूर्तिदायक टॉनिक की तरह कार्य करता है | सुबह – शाम इसे पानी के साथ निगलने से पेट को निरोग बनाता है, कब्ज व गैस को दूर करता है | इसकी मूँग के साथ सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं | यह मधुमेह के रोगियों के लिए खूब लाभदायी हैं |*
➡ *अपनी आयु के जितने वर्ष व्यतीत हो चुके हैं, उतनी संख्या में मेथीदाने रोज धीरे – धीरे चबाना या चूसने से वृद्धावस्था में पैदा होनेवाली व्याधियों, जैसे – घुटनों व जोड़ों का दर्द, भूख न लगना, हाथों का सुन्न पड़ जाना, सायटिका, मांसपेशियों का खिंचाव, बार – बार मूत्र आना, चक्कर आना आदि में लाभ होता है | गर्भवती व स्तनपान करानेवाली महिलाओं को भुने मेथीदानों का चूर्ण आटे के साथ मिला के लड्डू बना के खाना लाभकारी है |*
💪🏻 *शक्तिवर्धक पेय* 💪🏻
*दो चम्मच मेथीदाने एक गिलास पानी में ४ – ५ घंटे भिगोकर रखें फिर इतना उबालें कि पानी चौथाई हिस्सा रह जाए | इसे छानकर २ चम्मच शहद मिला के पियें |*
💊 *औषधीय प्रयोग* 💊
👉🏻 *कब्ज : २० ग्राम मेथीदाने को २०० ग्राम ताजे पानी में भिगो दें | ५ – ६ घंटे बाद मसल के पीने से मल साफ़ आने लगता है | भूख अच्छी लगने लगती है और पाचन भी ठीक होने लगता है |*
🚶🏻‍♀ *जोड़ों का दर्द : १०० ग्राम मेथीदाने अधकच्चे भून के दरदरा कूट लें | इसमें २५ ग्राम काला नमक मिलाकर रख लें | २ चम्मच यह मिश्रण सुबह – शाम गुनगुने पानी से फाँकने से जोड़ों, कमर व घुटनों का दर्द, आमवात ( गठिया ) का दर्द आदि में लाभ होता है | इससे पेट में गैस भी नहीं बनेगी |*
🙇🏻 *पेट के रोगों में : १ से ३ ग्राम मेथीदानों का चूर्ण सुबह, दोपहर व शाम को पानी के साथ लेने से अपच, दस्त, भूख न लगना, अफरा, दर्द आदि तकलीफों में बहुत लाभ होता है |*
💪🏻 *दुर्बलता : १ चम्मच मेथीदानों को घी में भूनके सुबह – शाम लेने से रोगजन्य शारीरिक एवं तंत्रिका दुर्बलता दूर होती है |*
👩🏻 *मासिक धर्म में रुकावट : ४ चम्मच मेथीदाने १ गिलास पानी में उबालें | आधा पानी रह जाने पर छानकर गर्म – गर्म ही लेने से मासिक धर्म खुल के होने लगता है |*
🚶🏻 *अंगों की जकड़न : भुनी मेथी आटे में गुड़ की चाशनी मिला के लड्डू बना लें | १ – १ लड्डू रोज सुबह खाने से वायु के कारण जकड़े हुए अंग १ सप्ताह में ठीक हो जाते हैं तथा हाथ – पैरों में होनेवाला दर्द भी दूर होता है |*
💥 *विशेष : सर्दियों में मेथीपाक, मेथी के लड्डू, मेथीदानों व मूँग – दाल की सब्जी आदि के रूप में इसका सेवन खूब लाभदायी है|*
🔥 *सावधानी : मेथीदाने का सेवन शरद व ग्रीष्म ऋतुओं में, पित्तजन्य रोगों में तथा उष्ण प्रकृतिवालों को नही करना चाहिए |*
🙏पंचक
15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक
12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
जनवरी 2021: 
रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी
प्रदोष व्रत

10 जनवरी: प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत
पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021

दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

मेष
ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज आप अपने प्रेम जीवन को एंजॉय करेंगे। आप के निकट आपके प्रिय से बात बढ़ेगी और उनसे आप अपनी भविष्य की योजनाएं शेयर करेंगे। काम के सिलसिले में धनवान मजबूत रहेगा। आपकी कोई महत्वकांक्षाए पूरी होगी, जो आपको सुख देगी। आज किसी बात पर अडिग रहकर आगे बढ़ेंगे। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको क्रोध आ सकता है, जिसका असर आप को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। खाने पीने पर ध्यान दें। सेहत में गिरावट आ सकती है।
वृष 
आज घर गृहस्थी के कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे, लेकिन मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। मन में संतुष्टि और खुशी का भाव रहेगा। घर वालों के साथ मंदिर जा सकते हैं। आज हल्का महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन धन का निवेश करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इससे बचने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती भी कर सकते हैं। निजी जीवन संतुष्टि दायक रहेगा। 
मिथुन 
ग्रहों और सितारों की चाल इशारा करती है कि आज आप काफी कॉन्फिडेंट रहेंगे और इसकी वजह से अपने बिजनेस को सही गति देने में भी सफल रहेंगे। आज आपको अच्छा बेनिफिट मिल सकता है और गवर्नमेंट से भी कोई बेनिफिट मिलने के योग बन सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में आज कुछ अच्छा करेंगे और उसके लिए अपने जीवन साथी की पसंद की कोई डिश बना सकते हैं। खर्चों में तेजी रहेगी।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चे अधिक होगी और इनकम सामान्य, इसलिए आपको सावधानी रखनी होगी कि कहीं खर्चों का बोझ ज्यादा ना हो। शादीशुदा जीवन से खुश रहेंगे, जीवन साथी आपका पूरा सहयोग करेगा। आपके लिए किसी सहायता की कोशिश भी करेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी और आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं। यह समय रिश्ते के लिए कमजोर है। सावधान रहें नहीं, तो रिश्ता टूट सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिन बेहद मजबूत है। आप अपनी कार्यकुशलता का लाभ उठाएंगे। 
सिंह 
ग्रह आज आपके पक्ष में नजर आएंगे। आपका साहस बढेगा और पराक्रम भी। बिजनेस के लिए दिल मान बेहद अनुकूल है। आपको सफलता मिलेगी। प्रॉफिट होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि इन सब में तेजी आएगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में संतुष्ट रहेंगे। आप अपने दिल से अपने जीवन साथी के लिए कुछ करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में भी आज खुशी भरा समय रहेगा और प्रिया से नजदीकियां बढेगी। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा प्रयास करने होंगे। तभी सफलता मिल पाएगी। किसी से संबंध ना बिगाड़ें, इसका ध्यान रखें। 
कन्या 
ग्रहों की स्थिति इशारा कर रही है कि आज निवेश करने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन सोच समझ कर करें। आज आप के खर्चे तेज रहेंगे। इनकम में ज्यादा तेजी नहीं रहेगी, इसलिए सावधान जरूर रहे। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना धन निवेश ना करें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और आपको अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन साथी से नजदीकी का एहसास होगा। आज संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़े खुश नजर आएंगे।
तुला 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि आपकी इनकम बढ़िया रहेगी। पुरानी इच्छाएं भी पूरी होंगी और जो लंबे समय से जिस काम को करने के लिए आप सोच रहे थे, वह भी आज पूरा हो सकता है, जिससे आप खुश नजर आएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें। यह पेट में गड़बड़ी कर सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। जीवन साथी गुस्से में आकर कुछ गलत बोल सकता है। सावधानी रहे, प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़े क्रिएटिव रहेंगे और अपने प्रिय के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे। 
वृश्चिक 
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। मन में कुछ ऐसी बात की बड़ी खुशी रहेगी। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में जमे रहेंगे। अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। विरोधियों आप पर आभारी रहेंगे। आप आलस्य से बचकर रहें। यह आपको नुकसान दे सकता है। निजी जीवन में खुशियां रहेंगी। 
धनु 
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। भाग्य की कृपा से अचानक से कोई बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा, जिससे आपको अच्छा लाभ भी होगा और आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आपके स्वभाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी आप एकदम से खुश और कभी गुस्से से भरे नजर आएंगे। इससे बचने की कोशिश करें क्योंकि इससे दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशियां देगा। परिवार में किसी बड़े फंक्शन की तैयारी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। 
मकर 
आज थोड़ी सावधानी रखें क्योंकि ग्रहों का गोचर अनुकूल नहीं है। मानसिक तनाव अपने चरम पर होगा, जो आपको सही दिशा में सोचने से रोकेगा। आज कहीं भी धन का निवेश करने से बचें क्योंकि इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है और किसी अजनबी की बातों में आकर धन कहीं भी किसी को ना दें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बड़े खुश रहेंगे और आपके जीवनसाथी का प्यार आपको बहुत पसंद आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज प्यार में निरंकुशता की भावना महसूस करेंगे। अपने प्रिय के लिए बहुत कुछ करने को लालायित दिखेंगे। उनसे मिलने में समय बिताएंगे। खर्चों में तेजी आएगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। 
कुंभ
ग्रहों की स्थिति आज आपको सपोर्ट करेगी, जिससे आपके खर्चों में कमी आएगी। बिजनेस आज सफल रहेगा और आपको अच्छा बेनिफिट मिलने के अच्छे सहयोग बन रहे हैं। आप यदि नौकरी करते हैं, तो आज आपके बॉस से आपकी अच्छी बात बनेगी और वे किसी काम में आपकी आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। घर का माहौल थोड़ा अशांत हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में भी आज रोमांस देखने को मिलेगा।
मीन
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। कोई भी खर्चा ऐसा ना करें, जो आपको परेशानी में डाल दे। इनकम बेहद सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम करने के स्थान पर किसी से भी झड़प करने से बचना चाहिए क्योंकि आज की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन तनाव से भरा रह सकता है। आपको अपने प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए और उनके गुस्से को शांत करने का प्रयास करें। आपकी सेहत अनुकूल रहेगी

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



  
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060    
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

5 comments:

  1. Thank you for your time and collection of this. It is very complete and in depth!

    ReplyDelete
  2. This is also a primarily fantastic distribute which I really specialized confirming out car towing

    ReplyDelete
  3. I would like to say that this blog really convinced me to do it! Thanks, very good post. Valentines Day Ideas

    ReplyDelete
  4. I read that Post and got it fine and informative. Please share more like that... Valentine's Day Party

    ReplyDelete
  5. Very good and knowledgeable article keep it up

    ReplyDelete

31 मार्च 2021 हिंदू पंचांग

🙏 मुकेश आचार्य🙏  ।। जय शंकर ।। जय शंभू नाथ कैलाशपति हर हर महादेव जय गजानंद करआनंद🙏 पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरो को भी अव...