Sunday 31 January 2021

1 फरवरी 2021 हिंदू पंचांग

🙏 मुकेश आचार्य
🙏 ।। जय शंकर ।। जय शंभू नाथ कैलाश पति हर हर महादेव🙏
🙏9351379284🙏
पुण्य लाभ के लिए पंचांग को औरो को भी भेझिये🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 01 फरवरी 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ 
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 06:24 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - अतिगण्ड सुबह 09:46 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:40 से 10:04 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:17* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:27* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🌙 चन्द्रमा आज सम्पूर्ण दिवारात्रि कन्या राशि मे रहेगा।
🕉️ आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम
🕉️ ( टो, पा, पी, पु,ष, ) 
आदि अक्षरो पर रखे जा सकते है।
इनकी जन्म की राशि कन्या है।
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है।
इनका जन्म पाया रजतपाद से है।
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *पौष्टिक गुणों से युक्त तिल की बर्फी* 🌷
🍛 *१ – १ कटोरी तिल व मूँगफली अलग – अलग सेंकलें व एक सूखा नारियल – गोला किस लें | ५०० ग्राम गुड़ की दो तार की चाशनी बनाकर इन सबकी बर्फी जमालें |*
💪🏻 *स्वादिष्ट व पौष्टिक गुणों से युक्त यह बर्फी शीत ऋतु में बहुत लाभकारी है |*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वात और पित्त सम्बन्धी बीमारियों में* 🌷
🌿 *३ नीम के पत्ते, २ बेल के पत्ते और २ काली मिर्च......उनको अच्छी तरह से पीसें और १ कप (७०-८० ml) पानी में घोल के सुबह शाम पिया करें .......तो वात और पित्त सम्बन्धी बीमारियाँ मिटेंगी और भूख भी अच्छी लगेगी l*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *ग्रह दोष की शांति के लिए* 🌷
🙏🏻 *कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति हो तो दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। किसी एक ग्रह की वजह से भी हमारे कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यहां जानिए ज्योतिष शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय,जिनसे ग्रहों के दोष दूर होते हैं और बाधाएं दूर हो सकती हैं।*
▶ *सूर्य से संबंधित दोष को दूर करने के लिए शिवलिंग पर पीले फूल अर्पित करना चाहिए ।*
▶ *चंद्र से संबंधित दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।*
▶ *मंगल दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर कुम -कुम और लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए ।*
▶ *बुद्ध संबंधित दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर बिल्ब पत्र अर्पित करें ।*
▶ *गुरु के दोषों को दूर करने के लिए शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू अर्पित करें।*
▶ *शुक्र के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर हर रोज जल अर्पित करें ।*
▶ *शनि, राहु और केतु से संबंधित दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना चाहिए ।*
💐🙏🏻पंचक आरम्भ
फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am

पंचक अंत
फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm

षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021
जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत
24 फरवरी- प्रदोष व्रत

माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार
माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज रात्रि को जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है, इसलिए आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। कार्य के क्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, जिससे परेशान होकर आपके कुछ साथी कर्मचारियों का मूड भी खराब हो सकता है, लेकिन आपके अच्छे व्यवहार के कारण आप वहां का माहौल सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृष 
आज सायंकाल के समय आपके घर में किसी प्रशिक्षित अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज  परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतायेगे। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके कारण दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने के भी संकेत है और आज रात्रि में आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा।
 मिथुन
आज आपको अपने पिताजी के आशीर्वाद व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन व्यर्थ से बचना होगा। आज आपको  महान पुरुष के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका मनोबल और बढ़ जाएगा। आपको शाम के समय से लेकर रात्रि पर्यंत तक वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।
कर्क
आज शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें, जिससे आगे चलकर आपको पछताना पड़े। आज शाम के समय से लेकर देर रात तक आपको देवों के दर्शन करने से लाभ होगा। आपकी राशि में आज बृहस्पति का सप्तम होकर परिभ्रमण करना  बड़ी मात्रा में आपको धन की प्राप्ति कराएगा, जिससे आपके कोष की स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी।
सिंह 
आज आपको अपने खानपान पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, आज उनको आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति अपने दायित्व को पूरा कर पाएंगे और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को संपन्न करेंगे। आज आपका शाम का समय परिजनों के दर्शन व हास -  परिहास में व्यतीत होगा।
कन्या 
आज का दिन आपके परिवार में मंगल कार्यों का होगा, जिससे आपको खुशी होगी और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर गृहस्ती में चल रही समस्या सुलझ जाएंगी जिनसे आपको राहत मिलेगी। सूर्यास्त के समय आपको अचानक से लाभ होने के योग बन रहे है। आपको कर्म उद्योग में तत्परता से लाभ मिलेगा। आज के दिन यदि कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है, तो अपने क्रोध पर काबू रखें।
तुला 
आज भागदौड़ विशेष रूप से रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होती हुई दिख रही है। छात्रों के लिए आज शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आपके लिए आज नए स्त्रोत बनेंगे, जो आपको विशेष सम्मान दिलाएगी।
वृश्चिक 
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपको धन सम्मान यश और आपकी कीर्ति में वृद्धि करेगा। आपके रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे और आपको अपने प्रियजनों से भेंट होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज यदि आप अपनी वाणी पर संयम ना रख पाए, तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रात में सैर सपाटे और मौज मस्ती का अवसर भी प्राप्त होगा।
धनु 
आज गृह उपयोगी वस्तुओं पर आपका धन खर्च होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज किसी कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण आपका तनाव पड़ सकता है, इसलिए कोई भी लेनदेन करने में सावधानी बरतें। आपका धन फंस सकता है। दिन में आज राज्य कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। लोग आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे, लेकिन आज उनके षड्यंत्र विफल होंगे।
मकर 
वाहनों के प्रयोग से आज सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि वाहनों के अचानक से खराब जाने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में  अनुकूल लाभ होने से मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी। व्यवस्था परिवर्तन की योजना आज बन रही है। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा।
कुंभ 
आज आपके राशि स्वामी शनि की द्वादश में स्थिति के कारण आपकी जीवनसाथी को अक्समिक  शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको भागदौड़ में अधिक धन खर्च की स्थिति आ सकती है। यदि आप आज कोई संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले। सायं काल के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि  पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में उन्हें अभी कुछ समय लगेगा।
मीन 
विद्यार्थियों को आज मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय कहीं घूमने फिरने के दौरान उनको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपका दिमाग भी शांति महसूस करेगा। माता-पिता की सलाह और उनका आशीर्वाद आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। वैवाहिक जातकों के लिए आज का दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। आज के दिन आप आस पासकी यात्रा भी कर सकते हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस होगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

1 comment:

  1. आपके ज्ञानवर्धन के लिए धन्यवाद, मुझे आशा है कि आप धन्य हैं, मेरे ब्लॉग पर आना न भूलें Visit

    ReplyDelete

31 मार्च 2021 हिंदू पंचांग

🙏 मुकेश आचार्य🙏  ।। जय शंकर ।। जय शंभू नाथ कैलाशपति हर हर महादेव जय गजानंद करआनंद🙏 पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरो को भी अव...