Monday 4 January 2021

5 January 2021 हिंदू पंचांग

🙏 मुकेश आचार्य🙏 
🙏🙏 जय शंकर जय शंभू नाथ कैलाशपति जय बरंगबली जय हनुमान 🙏🙏 

हिन्दू पंचांग व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए 9351379284 पर अपने शहर का नाम लिख के व्हाट्सएप्प करें🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 05 जनवरी 2021*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - पौष 
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - सप्तमी 06 जनवरी प्रातः 04:03 तक तत्पश्चात अष्टमी* 
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 06:21 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - शोभन 06 जनवरी प्रातः 03:01 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:28 से शाम 04:49 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:18* 
⛅ *सूर्यास्त - 18:09* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🌙 चन्द्रमा आज सम्पूर्ण दिवारात्रि कन्या राशि मे।
🕉️ आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम
🕉️ ( टो, पा, पी, पु, ष, ) 
आदि अक्षरो पर रखे जा सकते है।
इनकी जन्म की राशि कन्या है।
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है।
इनका जन्म पाया रजतपाद से है।
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा  शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।
11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।
🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷
➡ *06 जनवरी 2021 बुधवार को (सूर्योदय से रात्रि  02:07 तक) बुधवारी अष्टमी है ।* 
👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मणिपुर केन्द्र कैसे विकसित करें* 🌷
🌞 *सूर्य को अर्घ्य देते समय नाभि में सूर्य का ध्यान कराने से मणिपुर केन्द्र ( ७ केन्द्रों का तीसरा केन्द्र) विकसित होगा। जीवनी शक्ति में लाभ होगा |
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *क्लेश कम करने के लिए* 🌷
🏡 *पोछा लगाते हैं घर में तो उस पानी में सैंधा नमक और थोड़ा गो-झरण :फिटकरी और कपूर को चूराकर कर के डाल दे तो घर में क्लेश कम होता और शान्ति बढ़ती है..*
🙏🏻💐🙏🏻पंचक
15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक
12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
जनवरी 2021: 
रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी
प्रदोष व्रत

10 जनवरी: प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत
पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021

दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

मेष 
आपके लिए आज का दिन थोङा परेशानी जनक रहने वाला है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। चिंताओं और शारीरिक समस्याओं से जूझते हुए आज के दिन को बिताएंगे लेकिन अपनी बुद्धि कौशल और कार्यकुशलता के बल पर काम और रिश्ते में तालमेल बिठाकर हर स्थिति को अपने पक्ष में करना आपको आता है और इसी खूबी से आपको आज सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुख से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति काबू में रहेगी। काम के सिलसिले में आज दिन मजबूत रहेगा।
वृष 
आज का दिन आपके  लिए बहुत बढ़िया है। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। अपने लवर से काफी अच्छी बातें करेंगे, जिससे आज का दिन उन्हें भी प्रेम का एहसास होगा और रिश्ता मजबूत बनेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा और रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी और रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी तरक्की हो सकती है और आप के कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश रहते हैं, उन्हें कुछ अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे, जिससे आप आसानी से ही हर काम में बढ़ जाएंगे। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुख देने वाला साबित होगा। प्रेम जीवन में आप अपने बुद्धि कौशल से आज के दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रूप से बीतेगा। काम के सिलसिले में आपको और थोड़ा ध्यान देकर काम करना होगा और अपनी चिंताओं से मुक्त रहना होगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए मजबूत रहेगा। किसी दोस्त या पड़ोसी से कुछ खास विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें उनकी राय लेकर आप काम करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और उनके काम में सफलता दिखाई देगी। उनका काम लोगों की नजरों में आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शादीशुदा जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज दिन रोमांटिक होने वाला है।
सिंह
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको संपत्ति संबंधित कोई फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी थोड़ा गुस्से वाला होगा, जिस पर आपको ध्यान देना होगा। प्रेमी लोगों को आज थोड़ा ध्यान से चलना होगा और रिश्ते में नीरसता रहेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर परिवार में प्रेम बढ़ेगा। साथ बैठकर कोई फिल्म देखेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।  आपका व्यापार बढ़ेगा, इसलिए खर्चे अधिक होंगे
कन्या
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने आप पर भरोसा करेंगे और खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे, जिसके बल पर आज आप विजय हासिल करेंगे। भाग्य का सितारा भी बुलंद रहेगा, जिससे कामों में कम मेहनत से ही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को भी आज अपनी बुद्धि का फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग को बिजनेस में कोई नई डील हाथ लग सकती है, जिससे उन्हें मुनाफा होगा। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे, लेकिन इनकम अच्छी रहेगी। सेहत कमजोर हो सकती है।
तुला 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चे अधिक रहेंगे। मानसिक तनाव आप पर भारी रहेगा। घर परिवार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। हो सकता है आपको यह महसूस होने लगे कि आपके काम का आपको इस समय में अच्छा प्रतिफल नहीं मिलेगा या आपकी तनख्वाह कम मिले। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिलेगा। सरकार से भी कोई फायदा मिल सकता है। टैक्स बचत का भी कोई लाभ इस समय में आपको प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले लोगों  लोगों में आज तनाव की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और इनकम को और कैसे बढ़ाया जाए, इस बारे में आप काफी विचार करेंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा आप काफी क्रिएटिव रहेंगे और अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन संतुष्ट रहेगा। आपका दिन अच्छा जाएगा। परिवार में कुछ नई खरीद-फरोख्त की बातें हो सकती हैं। आपकी सेहत मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपने साथी कर्मचारियों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वह आपके बहुत काम आएंगे।
धनु 
आज का दिन आपके लिए मजबूत रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और उसी में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, जिससे अन्य क्षेत्रों से थोड़ा दूर रह सकते हैं। इस मेहनत का आपको फल भी मिलेगा और आपकी इनकम बढ़ेगी। कुछ लोग नई नौकरी के प्रयास कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जब भी किसी से बात करें, थोड़ा सोच समझ कर बात करें क्योंकि आज कुछ किसी को ऐसा कह सकते हैं, जो उन्हें बुरा लग जाए। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों को आज तोलमोल कर बोलना ठीक रहेगा।
मकर 
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग में लगे हुए हैं लेकिन याद रखें कि अभी यात्रा के लिए उचित समय नहीं आया है। थोड़ा विश्राम करें और उचित समय आने पर इस काम को अंजाम दें ,लेकिन आप तैयारी शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में समझदारी बढ़ेगी। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अपने दिल की बात प्रिय से कहने में आसानी होगी।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको बेवजह की चिंताओं से बाहर निकलकर आगे के बारे में सोचना चाहिए ताकि समस्याओं से मुक्ति मिल सके। सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें दांपत्य जीवन में गुस्सा बढ़ने से स्थिति बिगड़ सकती है, सावधानी रखनी जरूरी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्वयं पर भरोसा बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर किसी की मदद जरूर करें।
मीन 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इससे आपके रिश्ते में और रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। फिर भी उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को बताने में आसानी होगी, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। सेहत मजबूत रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छा काम करने का मौका मिलेगा और आपकी तारीफ होगी।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

1 comment:

  1. Very informative article. I came to know many new things.

    ReplyDelete

31 मार्च 2021 हिंदू पंचांग

🙏 मुकेश आचार्य🙏  ।। जय शंकर ।। जय शंभू नाथ कैलाशपति हर हर महादेव जय गजानंद करआनंद🙏 पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरो को भी अव...